कौशांबी: नायलॉन की रस्सी से गला घोटकर की विवाहिता की हत्या

विवाहिता की मौत के बाद बार-बार बयान बदलकर क्या साबित करना चाहते हैं ससुरालीजन

0

Kaushambi: महेवाघाट क्षेत्र के अलवारा गांव में शुक्रवार को दिन में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराली जनो ने जमकर मारपीट की थी। मारपीट के बाद विवाहिता के गले में नायलॉन की रस्सी फंसा कर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद विवाहिता के ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके के लोगों को फोन से सूचना दी कि विवाहिता ने जहर खा लिया है, जबकि मौके पर जब मायके के लोग पहुंचे तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। गले में चारो ओर नायलॉन की रस्सी के गहरे निशान मिले हैं।

सवाल ये है कि आखिर ससुराल वाले मौत के पीछे बार-बार बयान क्यों बदल रहे हैं? ससुराली जनों का कहना है कि विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस के पहुंचने के पूर्व उतार लिया है लेकिन कहीं किसी ने इस बात का प्रमाण नहीं दिया है। कहीं फोटो वीडियो लाश लटकते नहीं दिखाई पड़ रही है। विवाहिता के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने विवाहिता के सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल अन्य लोग फरार बताए जाते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के घोसरा नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा निवासी राम प्रताप लोधी राजपूत की पुत्री सीमा देवी उम्र लगभग 25 वर्ष की शादी 6 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश निवासी अलवारा थाना महेवाघाट के साथ हुई थी। विवाहिता अपने सास ससुर के साथ अपने ससुराल ग्राम अलवारा थाना महेवा घाट में रहती थी। आए दिन दहेज के लिए ससुराल में विवाहिता से लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

5 जनवरी की दोपहर विवाहिता के ससुराल में ससुरालजनों से जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ। गांव वालो ने इस बात की पुष्टि की हैं। उसके बाद विवाहिता के मायके में ससुराल के लोगों ने फोन करके सूचना दी कि विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके के लोग विविधता के ससुराल पहुंचे तो उसकी लाश जमीन पर पड़ी थी। उसके गले में चारों ओर नायलॉन के रस्सी के निशान मिले हैं। विवाहिता के घर वालो ने कहा कि बेटी को मार कर फंदे में लटका दिया है।

जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वालों ने थाना महेवा घाट में लिखित सूचना देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पति के गैर मौजूदगी में विवाहिता का ससुर बदनीयती करता था, जिसका विवाहिता विरोध करती थी। विवाहिता सीमा देवी का पति रोजी-रोटी के लिए 3 महीने पहले पानीपत चला गया है। सीमा देवी को एक संतान उत्कर्ष उम्र डेढ़ वर्ष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here