सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय में एक बुजुर्ग ने की अनोखी मांग

0
2
Siddharth Nagar district

सिद्धार्थनगर जनपद (Siddharth Nagar district) के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आज किशोर प्रसाद नामक बुजुर्ग अनोखी मांग को लेकर धरना दे रहा है। यह बर्डपुर ब्लॉक के पण्डितपुर के रहने वाला है। इनके बच्चे सब्जीयां आदि बेचकर जीवन निर्वाह कर रहे हैं। इनका कहना है कि मैने 1980 में बीएड करके रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराया था, किंतु मुझे नौकरी नही मिली। जबकि इसी विभाग में फर्जी लोग नौकरी पाने में सफल हो गए। अगर यह फर्जी शिक्षक भर्ती नही होते तो मुझे भी नौकरी मिल गई होती। आर्थिक परेशानी के चलते मेरी पत्नी मानसिक रोगी होकर मर गई, मेरे बच्चे पढ़ लिख नही सके। मैं उन्हें इस देश का अच्छा नागरिक बनाना चाहता था, लेकिन बना न सका। अब मैं चाहता हूं कि शिक्षा विभाग फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करके 133 करोड़ रुपये की वसूली में से 5 करोड़ रुपये मुझे प्रदान करें। यह मेरा हक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here