Prayagraj: आकाशीय बिजली गिरने से मौत

0
1
lightning

प्रयागराज जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गयी है, जबकि मौके पर लड़की के साथ उसकी दो सहेलियां भी थी जो गंभीर रूप से घायल हो गयी है। यह घटना यमुनानगर के खीरी इलाके की है। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

दरअसल, रविवार की शाम अचानक हुए मौसम में बदलाव से जहां वातावरण खुशनुमा हो गया। वही किसी के लिए जानलेवा साबित हुआ। यमुनानगर के श्री थाना क्षेत्र के डेहलो निवासी रामराज यादव की बेटी रन्नो यादव जिसकी उम्र 16 साल बतायी जा रही है। दोपहर में गांव के पास कचरा चौराहे पर अपनी दो सहेलियों के साथ गई थी। शाम को लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया। रन्नो (मृतक) और उसकी दो सहेलियां बारिश से बचने के लिए रास्ते में बगल स्थित एक मकान में जा रही थीं। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था कि तभी बारिश और ओले के बीच आसमान में तेज गड़गड़ाहट हुई और आकाशीय बिजली गिरी।

अचानक हुए वज्रपात से रन्नो यादव और उसकी दोनों सहेलियां उसकी चपेट में आ गयी। जिससे वे तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर मौजूद लोग किशोरियों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रन्नो यादव को मृत घोषित कर दिया। पता चलने पर परिवार में कहोराम मच गया। रोते-बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। अचानक हुए हादसे की खबर पुलिस को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here