हापुड़: दो दिनों से लापता मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप

0
1
Hapur

Hapur: घटना हापुड़ (Hapur) जिले के थाना सिम्भावली के गांव रतुपुरा की है। जहाँ दो दिन पहले 6 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गयी थी। घरवालों ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की परन्तु उसका कुछ पता नहीं चल सका। हारकर परिवारजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। अब आज आम के बाग के किनारे 6 वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव को जंगली जानवरों ने भी नोंच रखा है।

घटना का पता चलते ही बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गयी। पुलिस ने रेप के बाद हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जतायी है। परिवारजनों ने बताया कि मृतक मासूम बच्ची बोलने और सुनने में असमर्थ थी। पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here