इंडिया के सबसे उम्रदराज अरबपति और आनंद महिंद्रा के चाचा केशव महिंद्रा का 99 वर्ष की उम्र में आज (12 अप्रैल) इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी INSPACe के अध्यक्ष पवन के गोयनका (Pawan K Goenka) ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
ट्वीट कर पवन के गोयनका ने बताया कि, बिजनेस जगत ने आज अपने सबसे महान व्यक्तित्व में से एक केशब महिंद्रा को खो दिया है। उनसे मुलाकात करना हमेशा शानदार रहता था। वह हमेशा बिजनेस, इकोनॉमिक्स और सोशल चीजों को शानदार तरीके से जोड़ने की प्रतिभा रखते थे।
फोर्ब्स के द्वारा जारी किए गए वर्ष 2023 के अरबपतियों की लिस्ट में केशव महिंद्रा का नाम भी शामिल था। केशव महिंद्रा का नाम 16 नए अरबपतियों के साथ इस सूचि में पहली बार शामिल हुआ था। उन्होंने 48 सालों तक महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra & Mahindra Group) के चेयरमैन रहने के बाद साल 2012 में पद को छोड़ दिया था। फोर्ब्स की बिलिनियर्स लिस्ट के मुताबिक केशब महिंद्रा अपने पीछे 1.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं।
केशव महिंद्रा ने अपने करीब 5 दशक के लंबे कार्यकाल में महिंद्रा ग्रुप को न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में एक बड़ी कंपनी के रूप स्थापित किया है। उन्होंने कंपनी को कामकाज और माल ढुलाई के लिए वाहन निर्माण के क्षेत्र में बड़ा प्लेयर बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज के समय में महिंद्रा एंड महिंद्रा को अपने ट्रैक्टरों, एसयूवी केस साथ ही हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट और सॉफ्टवेयर सेक्टर में सर्विसेज के लिए भी जाना जाता है।
बता दे कि, साल 1947 में महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के साथ केशव महिंद्रा जुड़ गए थे। जिसके बाद साल 1963 में वह इस ग्रुप के चेयरमैन बन गए। उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई शिखर को छुआ और फिर वर्ष 2012 में उन्होंने महिंद्रा चेयरमैन के पद को अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को सौप दिया था।




