आंध्र प्रदेश ने कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध को अपने कब्जे में लिया

आंध्र प्रदेश ने कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध को अपने कब्जे में ले लिया और पानी छोड़ना शुरू कर दिया।

0

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से कुछ ही घंटे पहले, आंध्र प्रदेश ने कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध को अपने कब्जे में ले लिया और पानी छोड़ना शुरू कर दिया। जिस वजह से दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा हो गया।

गुरुवार रात को 2 बजे के करीब जब तेलंगाना के अधिकांश अधिकारी चुनावों में व्यस्त थे। इस दौरान करीब 700 आंध्र पुलिसकर्मियों ने बांध पर धावा बोलकर राइट कैनाल खोलकर घंटे 500 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए दाहिनी नहर खोल दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here