Home न्यूज़ अनुराग ठाकुर: इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा

अनुराग ठाकुर: इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा

0
अनुराग ठाकुर: इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर (Dheeraj Bhatnagar) द्वारा ‘रामचरितमानस’ के सरल हिंदी काव्यानुवाद के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता, मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है, लेकिन, हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।” भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत विश्व में भारत का कद बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि, “इससे पहले, जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था, उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन आज भारत का कद बढ़ा है। भारत का सम्मान बढ़ा है। आज जब भी भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, ” भगवान राम की जीवनगाथा ने सरकार के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम किया है।”

वही इस समारोह में अनुराग ठाकुर (Anurag-Thakur) ने कहा कि, “इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी और मंदिर इस साल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here