Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या | Ayodhyaअयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तजन दिल खोलकर कर रहे...

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भक्तजन दिल खोलकर कर रहे दान

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेज़ी से चल रहा है। राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए भक्त जन दिल खोलकर दान कर रहे है। इसका सबूत है मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले नगद चंदे बढ़ोतरी देखने को मिली है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि, जनवरी के मुकाबले अब नगद चंदे में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। राम जन्मभूमि में आ रहे श्रद्धालु खूब नकद दान दे रहे हैं। एक बार में दानपात्र से निकाली जाने वाली धनराशि की गिनती करने में 15 दिन लगते हैं। सिर्फ 15 दिन में ही दान की राशि एक करोड़ रुपये हो गई है।

राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के ऑफिस इन्चार्ज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, दान की गिनती और जमा करने वाले बैंक अधिकारियों ने राम मंदिर ट्रस्ट को सूचित किया है कि जनवरी 2023 से दान तीन गुना बढ़ गया है। ट्रस्ट के बैंक खाते में काउंटिंग और कैश डिपॉजिट करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने विशेष रूप से दो अधिकारियों को नियुक्त किया है।

वही मंदिर के गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हैं। परकोटे का मंदिर भी तेजी से बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण का पहला चरण अगस्त 2023 तक पूरा होगा। मंदिर का दूसरा चरण दिसंबर 2024 में जबकि 2025 तक मंदिर पूरी तरह आकार ले चुका होगा।

आम भक्‍तों के लिए जनवरी 2024 में मंदिर में दर्शन-पूजन शुरू हो जाने की सम्भावना है। अब तक मंदिर निर्माण में करीब 800 करोड़ रुपए तक खर्च हो चुके हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर में कुल 1800 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular