उत्तर प्रदेश के फतेहपुर इलाके में मेला देखने गई दो नाबालिक लड़कियों को छह युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर फोर्स और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में सोभन सरकार का मेला लगता है, जो पांच दिनों तक चलता है। हुसैनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई जहा छह युवकों ने दो किशोरियों का अपहरण कर लिया और उनके साथ गैंगरेप किया। वहीं उनकी पांच अन्य सहेलियों को भी युवकों ने पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी भागकर चीख पुकार करने लगी।
लड़कियों की आ्रवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने अन्य लड़कियों को युवकों से बचा लिया। और 6 आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूरे घटनाक्रम पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मेला देखने गई दो नाबालिक लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल जांच के लिए लड़कियों को भेज दिया गया है।



