Homeखेलक्रिकेट2022 में होने वाले टी - 20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ...

2022 में होने वाले टी – 20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी

भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा

टी – 20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने पहले क्रिकेट की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जहां पिछले वर्ष 2021 में भारत का पहला मैच टी – 20 वर्ल्ड कप यूएई और ओमान में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है।

2022 में 16 अक्टूबर से होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत

आईसीसी ने शुक्रवार को 2022 में होने वाले टी – 20 वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के अनुसार भारत का पहला मुकाबला अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ होगा। जहां 23 अक्टूबर को मेलबर्न ग्राउंड में मैच खेला जाएगा। टी – 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2022 में 16 अक्टूबर को होगा ।जबकि 13 नवंबर को फाइनल वर्ल्ड कप मेलबर्न में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले में अलग – अलग शहरों में खेला जायेगा जैसे एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न, सिडनी, जिलांग, व अन्य शहर भी होंगे।

श्रीलंका 2014 का रहा चैंपियन 16 अक्टूबर को टी – 20 वर्ल्ड कप 2022 में ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। वही टी – 20 वर्ल्ड कप का प्रथम सेमीफाइनल 9 नवम्बर को सिडनी में जबकि दूसरा सेमीफाइनल 10 नवम्बर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।यह पहली बार होगा ,जब एडिलेड ओवल में टी – 20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल का मुकाबला होगा।जबकि 13 नवम्बर को मेलबर्न ग्राउंड में फाइनल मैच होगा।

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

भारत को पाकिस्तान,बांग्लादेश,दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालीफायर ग्रुप – ए और बी में रखा है।इस पूरे टूर्नामेंट में भारत 5 मैच खेलेगा। जहां पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ , वही दूसरा मैच 27 अक्टूबर को ग्रुप – ए क्वालीफायर रनरअप के साथ,30 अक्टूबर को तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ,चौथा मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा,जबकि पांचवा मैच ग्रुप – बी के साथ 6 नवम्बर को होगा। अब यह देखना बहुत रोचक होगा की इस बार 2022 का टी – 20 वर्ल्ड कप कौन सा देश अपने नाम करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular