हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं बन पाएंगे।

0
58

ASSAM: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कर्नाटक के कनकगिरि में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने की निवेदन की। उन्होंने इस रैली में कहा कि, हमें रामजन्मभूमि चाहिए ना कि बाबरी मस्जिद। हमें भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लंदन में दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। बता दें कि, हिमंत बिस्वा सरमा कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा के दौरान कनकगिरि में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

राहुल गांधी लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की है:हिमंत बिस्वा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा कहा कि, भारत को बदनाम करने का वो कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी लंदन में भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब तक मोदी जी हैं, आप कभी पीएम नहीं बन पाएंगे। हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने आगे कहा कि, वह भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक आते हैं और लंदन में भारत तोड़ो यात्रा के बारे में बात करते हैं। जब वे कर्नाटक आए तो मैंने उनसे पूछा कि आज भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं लेकिन 1947 में भारत को किसने तोड़ा था आपके नाना ने ये किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब बाहर जाते हैं तो मातृभूमि की तारीफ करते हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान ऐसे समय पर आया है। जब ब्रिटेन में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। एनडीए सरकार के कई मंत्रियों द्वारा राहुल गाँधी से देश की संसद, न्यायपालिका और सेना को अपमानित करने के लिए माफी की मांग की गई है। बता दें कि, संसद में राहुल गांधी पर हमले के बाद कांग्रेस ने भी जोरदार विरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here