वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अबतक पुलिस की नज़रो से फरार है। पूरी पंजाब पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई है। इन सब में सबसे अहम् मुद्दा यह है कि, आखिर अमृतपाल सिंह अबतक कहां पुलिस को चकमा देकर छुपा हुआ है। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह लगातार चल रही छापेमारी के बाद भी पुलिस की नज़रो से छुपा हुआ है। अबतक इतनी खोजबीन के बाद भी अमृतपाल सिंह अरेस्ट नहीं हुआ है।
इस बीच पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कि है और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत नई रणनीति बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह के संबंध में जानकारी दी है और बताया है कि अमृतपाल अभी भी फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
वही, पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल (Sukhchain Singh Gill) ने बताया कि, “राज्य में शांति है, स्थिति है। कानून और व्यवस्था बिगड़ने जैसी कोई स्थिति नहीं है। ‘वारिस पंजाब दे’ के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।” सुखचैन सिंह गिल ने आगे बताया कि, “बुलेटप्रूफ जैकेट और राइफलें जब्त की गयी है और अमृतपाल सिंह के घर के दरवाजे पर जो एकेएफ लिखा हुआ था। वह ‘आनंदपुर खालसा फौज’ नाम से एक जत्थेबंदी बनाने की प्रयास की गई थी।”


