Hapur: पुलिस को फोन कर मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी

कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

0
21
Called the police

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में एक चौंकाने वाले मामला सामने आया, जहाँ एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को ही फोन करके 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार को हापुड़ (Hapur) के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आवास पर 28 फरवरी को रोहित सक्सेना नाम के एक बदमाश ने लैंडलाइन पर कॉल किया, जिसे एक पुलिसकर्मी ने उठाया। सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी फोन करके रंगदारी मांगी थी। उसके बाद उसने फेसबुक पर एक महिला उपनिरीक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक की कथित तस्वीर भी पोस्ट कर दी।

पुलिस के अनुसार, रोहित सक्सेना सनकी और आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बरेली में अपनी तैनाती के दौरान सक्सेना को किसी मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था।कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here