IPL 2023: RCB को लेकर क्रिस गेल ने की चौंकाने वाली टिप्पणी

कहा कई खिलाड़ियों ने खुद को उपेक्षित महसूस किया, टीम का ध्यान बस तीन खिलाड़ियों पर

0
4

IPL 2023: क्रिस गेल (Chris Gayle) काफी समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, और वह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ टीम के केंद्रीय खिलाडी थे। क्रिस गेल 2011 से 2017 तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। फाफ डु प्लेसिस की अगुआई में आरसीबी 2023 में मैदान में उतरेगी। वे पिछले सीजन में चौथे स्थान पर रहे थे।

IPL 2023 से पहले Jio Cinema पर बातचीत में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने खुलासा किया कि उन्हें क्यों लगता है कि RCB ने कभी खिताब नहीं जीता। गेल ने कहा, “कभी-कभी फ़्रैंचाइज़ी का मुख्य व्यक्ति होने के नाते, मैं हमेशा अपने क्षेत्र में था। मैं आरसीबी के दृष्टिकोण के बारे में जो समझता हूँ, वह यह है कि कई खिलाड़ी खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। बहुत से खिलाड़ियों को ऐसा नहीं लगता कि वे फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं।”

उन्होंने (Chris Gayle) आगे कहा, “ऐसा लगता था जैसे केवल तीन खिलाड़ियों पर ही सारा ध्यान जाता है – मैं, विराट और एबी। बहुत सारे खिलाड़ीयों को मानसिक रूप से लगता था कि वे टीम के भीतर कहीं नहीं थे। इसलिए टीम के सामने हमेशा खिताब जीतने के लिए एक चुनौती रही।”

IPL 2023: RCB का शेड्यूल

  • 2 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे से)
  • 6 अप्रैल, 2023 – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 10 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 15 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 17 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे से)
  • 20 अप्रैल, 2023 – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मोहाली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 23 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 26 अप्रैल, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे से)
  • 1 मई, 2023 – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 6 मई, 2023 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 9 मई, 2023 – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई (शाम साढ़े 7 बजे से)
  • 14 मई, 2023 – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
  • 18 मई, 2023 – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम साढ़े 7 बजे)
  • 21 मई, 2023 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे से)

टीम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, विल जैक्स, शाहबाज अहमद, डेविड विली, रीस टॉपले, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सिद्दार्थ कौल, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, सोनू यादव, मनोज भांडगे, आकाश दीप, हिमांशु शर्मा, रजत पाटीदार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here