Delhi: बैग के अंदर मिले महिला की लाश के टुकड़े

महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

0
11
Pieces of a woman

दिल्ली पुलिस ने सराय काले खां इलाके में एक महिला का शव बरामद किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क साधा है। दरअसल नोएडा में भी मानव शरीर के कुछ टुकड़े मिले हैं। ऐसे में फिलहाल उनके डीएनए की जांच की जा रही है कि ये टुकड़े एक ही महिला के हैं या नहीं। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

हत्या करने के बाद लाश के कई टुकड़े किए गए थे। जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया। लेकिन जब बदबू आने लगी तभी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। लाश सराय काले खां बस स्टैंड के पास से मिली थी।

सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस को शनिवार दोपरह करीब 12 बजे जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलीथिन को खोला तो उसमे महिला के शरीर के कई टुकड़े मिले थे। सफेद कलर की पॉलीथिन में लेडी की खोपड़ी, एक हिप्स का हिस्सा, बाजू का हिस्सा और एक हाथ का पंजा मिला है। अभी तक पुलिस, लाश की पहचान नहीं कर पाई है।

हालांकि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम ने स्पॉट का मुआयना भी किया था और एविडेन्स इकठ्ठा किए थे। मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here