Homeन्यूज़क्राइमराणापुर में अनाज व्यापारी को मारी गोली

राणापुर में अनाज व्यापारी को मारी गोली

राणापुर (Ranapur) शहर के अनाज व्यापारी माणकचंद पिता ओंकारजी राठौर को दुकान से घर जाते समय दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी । घटना शाम 6 बजे के लगभग की है। बदमाशों द्वारा मारी गई गोली माणकचंद की कमर में लगी। गोली लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। लोगों की मदद से राणापुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा। डॉक्टरों ने गुजरात ले जाने की सलाह दी है। अभी व्यापारी दाहोद में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। गोली मारने के बाद बाइक सवार भाबरा मार्ग की ओर निकले। अब पुलिस कस्बे के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पहले भी हुआ है हमला

माणकचंद पर हुआ यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि उन पर यह हमला पहले भी गुजरात बॉर्डर पर हुआ है। जिसका केस गुजरात के दाहोद जिले के गरवाडा थाने में चल रहा है। तब भी दो बदमाशों ने गोली मारी थी। उस वक्त गोली पीठ में लगी थी। उस समय भी उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी और इस समय भी दोनों ही बदमाश भाग निकले।

मामले में टीआई संजय रावत का कहना है कि पूर्व में भी एक बार ऐसी घटना हुई थी। इसलिए पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। कस्बे के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द पकड़ में आ जाएंगे ।

राणापुर (Ranapur) में जवाहर मार्ग स्थित मानक लाल जी राठौड़ के निजी मकान पर अज्ञात फोन चालू करने आये बदमाशों ने गोली मारी। जिसके बाद रात्रि 8:00 पुलिस कप्तान झाबुआ से अपनी टीम के साथ राणापुर (Ranapur) जवाहर मार्ग माणक लाल जी राठौड़ के घर पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोग से पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular