Homeराज्यउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड: सोशल मिडिया पर शाइस्ता परवीन के होंगे पोस्टर जारी

उमेश पाल हत्याकांड: सोशल मिडिया पर शाइस्ता परवीन के होंगे पोस्टर जारी

उत्तर प्रदेश का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी सरगना अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का पुलिस जल्द पोस्टर जारी करेगी। उमेश पाल हत्याकांड में फरार नामजद आरोपी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम घोषित है।

फोटो सार्वजानिक करने की तैयारी

गौरतलब है कि, शाइस्ता परवीन की जो भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, हर फोटो में शाइस्ता परवीन नकाब पहने हुए हैं। जिसमे उनका चेहरा साफ नहीं है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज पुलिस शाइस्ता परवीन की असली फोटो सार्वजनिक करने की तैयारी कर रही है। पुलिस शाइस्ता परवीन की बिना हिजाब वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करेगी, जिससे लोग उन्हें पहचानकर पुलिस की मदद कर सके। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारीनुसार सरगना अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे असद की मदद करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

पहले भी हो चूका है स्केच जारी

पुलिस ने 2008 में अतीक का चार बार स्केच जारी किया था। इसके अलावा सरगना अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्यों के स्केच पुलिस जारी कर चुकी है। देवरिया जेल कांड के बाद CBI ने अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर का भी पोस्टर जारी किया था। उमर पर CBI ने दो लाख का इनाम घोषित किया था। अतीक के बड़े बेटे के पोस्टर प्रयागराज शहर में जगह-जगह लगाए गए थे। इसके बाद फरार अतीक के भाई अशरफ का भी स्केच जारी हुआ था। उस वक्त अशरफ पर 1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular