अजनाला पुलिस थाने (Ajnala Police Station) पर हमले के मामले में शनिवार को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के छह साथी को हथियारों के साथ अरेस्ट किया है।
वहीं अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के अरेस्ट होने की भी चर्चा हो रही है। पंजाब के कई जिलों में रविवार दोपहर तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से माहौल ना खराब हो इसलिए नेट सेवाएं बंद की गई हैं।
हालांकि, मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि, अब तक वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को अरेस्ट नहीं किया गया है। उसकी खोजबीन अवश्य चल रही है।
इससे पूर्व अमृतपाल सिंह के छह साथियों को जालंधर के महतपुर इलाके के पास से पुलिस के द्वारा अरेस्ट किया गया था। इस दौरान अमृतपाल सिंह खुद पुलिस से बचकर निकल गया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह का पीछा किया था।वही सूत्रों का कहना है कि, मोगा जिले से उसे पकड़ लिया गया।
पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की गुज़ारिस की है। पुलिस ने ट्वीट किया, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा ना फैलाएं।


