Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी में बाबा श्याम का द्वितीय फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल

कौशाम्बी में बाबा श्याम का द्वितीय फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी में श्री श्याम फाल्गुन सकीर्तन महोत्सव का आयोजन कल 20 मार्च दिन सोमवार को कौशाम्बी (Kaushambi) के रामलीला मैदान मेहता रोड भरवारी में सायंकाल किया जायेगा।

मेरा सर्वेश्वर-मेरा श्याम सभी श्याम प्रेमियों को जय श्री श्याम, जय श्री राम, जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि खाटू के लखदातार बाबा श्याम का भव्य दरबार अपने भरवारी नगर में 20 मार्च को बहुत ही भव्यता से सजने वाला है। लखदातारी, कलयुग के अवतारी, शीश के दानी, हारे के सहारे बाबा श्याम का भव्य कीर्तन, भंडारे का आयोजन सायं 6 बजे से रामलीला मैदान (पालिका स्टेडियम) में किया गया है।

नगर पालिका पार्षद भरवारी के हनुमंत निकेतन पुरानी बाजार भरवारी से सुबह 9 बजे श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान शोभा यात्रा हनुमंत निकेतन प्रांगण पुरानी बाजार से साज सज्जा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलेगी जिसका समापन रामलीला मैदान मेहता रोड में होगा। श्री श्याम फाल्गुन सकीर्तन महोत्सव का सायकाल 7:00 से प्रभु की इच्छा तक आयोजन होगा। जिसमें समस्तीपुर बिहार की प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा व प्रयागराज भजन गायिका जूली सिंह की टीम द्वारा खाटू श्याम के भजनों व झांकियों का आयोजन होगा। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में 56 भोग, इत्र वर्षा का भी आयोजन होगा। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को करने वाला श्याम कराने वाला श्याम व भरवारी श्याम मित्र मंडल के द्वारा किया गया है। गौरव कुमार उर्फ मोनू ने इस आयोजन में आप सभी श्याम प्रेमी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular