विश्व हिंदू परिषद ने हिमांशु उपाध्याय को दी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0
13

कौशांबी: कौशांबी जनपद में कई राजनैतिक और धार्मिक संगठन सक्रिय हैं। इन्ही संगठन में से एक विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) लगातार सक्रियता के साथ काम कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के द्वारा आज कौशांबी में राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ के निर्देशन में कौशांबी जनपद से हिमांशु उपाध्यक्ष को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व सदस्यों में खुशी का माहौल है। इस बात की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राज कुमार त्रिपाठी ने व्हाट्सएप के माध्यम से दी। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पाने के बाद हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि, “जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करुंगा। हिंदू मान बिंदुओं का सदैव रक्षण करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here