Homeराज्यजम्मू और कश्मीरमहबूबा मुफ़्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने सोमवार के दिन एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का मकसद हिंदू राष्ट्र बनाना नहीं बल्कि भाजपा राष्ट्र बनाना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी को भाजपा राष्ट्र बनाने के लिए विपक्षी दलों पर कथित हमले कर रही है। इस पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

हम न बल्कि अपने लिए बल्कि आपके लिए भी लड़ेंगे: महबूबा मुफ़्ती

पीटीआई के अनुसार, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का मकसद एक हिंदू राष्ट्र बनाना नहीं है। बल्कि उनकी नीतियों का मकसद देश को बीजेपी राष्ट्र बनाना है। यहां उनके साथ ही रहने व चलने वाले लोगों का स्वागत किया जाएगा।

महबूबा मुफ्फ़्ती ने कहा कि, जम्मू कश्मीर में हजारों लोगों को जेल में डाल दिया गया है और डर का माहौल कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि, जग जाओ क्योंकि जो कुछ जम्मू कश्मीर के साथ हुआ है वह आप तक पहुंच रहा है। हम न बल्कि अपने लिए बल्कि आपके लिए भी लड़ेंगे।

अनुच्छेद 370 को हटाना असंवैधानिक था: महबूबा मुफ़्ती

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने चेतावनी देते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियां देश के बाकी हिस्सों में लागू करने से पहले उनका परीक्षा करने के लिए जम्मू कश्मीर को एक प्रयोगशाला में बदल दिया।

उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, विपक्षी दलों ने नहीं समझा कि हमारे साथ क्या हो रहा है? लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब जब विपक्षी नेताओं को सीबीआई और ईडी की मदद से जेल में डाला जा रहा है तो इसकी आंच उन्हें आने लगी है।

आर्टिकल 370 (Article 370) पर बोलते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि, अनुच्छेद 370 को हटाना असंवैधानिक था लेकिन ज्यादातर नेता इस दौरान चुप रहे। हमें विश्वास है कि हम अनुच्छेद 370 (Article 370) को पूरे ब्याज के साथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular