K.S. Eshwarappa: ‘यदि कोई देश है, जो धर्म को बचाता है तो वह केवल भारत है’

ईश्वरप्पा ने कहा, हम अपने मंदिरों में पूजा करते हैं। भजन भी गाए जाते हैं। हमारे अंदर भी उनसे ज्यादा भक्ति और भगवान के प्रति सम्मान है।

0
35

राजनीतिक गलियों से आये दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। जहाँ इन दिनों पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के विधायक के.एस. ईश्वरप्पा (K.S. Eshwarappa) ने अपने बयान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। के.एस. ईश्वरप्पा (K.S. Eshwarappa) ने अपने बयान से कर्नाटक में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक के.एस. ईश्वरप्पा रविवार को विजय संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, “क्या अल्लाह तभी सुनेगा जब लाउडस्पीकर से नमाज अदा की जाएगी।” उनका यह बयान अगले दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया है। जिसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

ईश्वरप्पा: क्या अल्लाह लाउडस्पीकर पर की जाने वाली नमाज को ही सुनेगा?

मंगलुरु के पास कावूर में शांतिनगर में भाषण देते हुए, के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, यह सिरदर्द होता है।” के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा कि, “हम उन लोगों को बधिर कहते हैं, जिन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सुनने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया था। यह समस्या हल होने जा रही है। इस संबंध में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।”

के.एस. ईश्वरप्पा ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी धर्मों का सम्मान करने का आह्वान किया है। लेकिन क्या अल्लाह लाउडस्पीकर पर की जाने वाली नमाज को ही सुनेगा? हम अपने मंदिरों में पूजा करते हैं। भजन भी गाए जाते हैं। हमारे अंदर भी उनसे ज्यादा भक्ति और भगवान के प्रति सम्मान है। बीजेपी विधायक ने कहा, यदि कोई देश है, जो धर्म को बचाता है तो वह केवल भारत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here