गोवा घूमने गए दिल्ली के परिवार पर चाकू से हमला

0
6
Goa attacked with knife

इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली से एक परिवार गोवा घूमने गया थे। परिवार का दावा है कि अंजुना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उन पर चाकुओं से हमला किया। इस मारपीट में परिवार के एक सदस्य को काफी चोटें आई हैं। इस मामले में गोवा पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और उन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा हमलावरों के प्रति नरमी बरतने पर पीड़ितों द्वारा आरोपों के बाद जांच अधिकारी के खिलाफ भी प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 5 मार्च की शाम करीब 5 बजे अंजुना इलाके में दिल्ली निवासी 47 वर्षीय अश्विनी कुमार चंद्रानी पर लात-घूंसों, बेल्टों, बेसबॉल बैट और चाकू से हमला किया गया। हमले में उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। परिवार ने रोशन नाम के एक युवक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

साथ ही पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, उन्होंने पाया कि शरीर के अहम अंगों पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया गया था, इसलिए भारतीय दंड संहिता (हत्या का प्रयास) की धारा 307 लगाई गई है।

पुलिस ने रॉयस्टन रेजिनाल्डो डायस के सहयोगी रोशन, न्यरोन रेजिनाल्डो डायस और काशीनाथ विश्वर अगरकादेके को गिरफ्तार किया है। ये सभी अंजुना इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे है।

महिला ने बताया कि उन्होंने गोवा के अंजुना में Spazio Leisure Resort में चेकइन किया। वहां पर स्टाफ के साथ एक छोटी सी तकरार हुई, जिसकी उन्होंने रिसॉर्ट के मैनेजर से शिकायत की। इसके बाद उस स्टाफ को निकाल दिया गया। इस घटना के बाद, कर्मचारियों ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों को बुलाया, जो रिसॉर्ट के बाहर इकट्ठा हुए और परिवार के सदस्यों पर चाकुओं और तलवारों से हमला कर दिया।

मापुसा के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर जिवबा दलवी ने कहा कि मारपीट में शामिल बाकि आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस घटना को “चौंकाने वाला और बर्दाश्त ना करने वाला” बताया है, और अपराधियों के खिलाफ “कठोर कार्रवाई” का आश्वासन दिया है।

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, “अंजुना में हिंसक घटना चौंकाने वाली और बर्दाश्त ना करने वाली है। मैंने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ऐसे असामाजिक तत्व राज्य में लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं, और इससे सख्ती से निपटा जाएगा।

इस बीच मामले की जांच दूसरे अधिकारी को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here