Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या, मृतक की पत्नी व...

प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या, मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बीते 9 मार्च को थाना सुरसा के ग्राम मोहकमपुर के पप्पू का रक्तरंजित शव उसके खेत में पड़ा मिला था। पुलिस की जाँच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

मृतक के पिता रामाधीन ने अपनी बहू शांति व दामाद चंद्र किशोर पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता रामाधीन ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के चलते बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना है कि मृतक की पत्नी व उसके नंदोई के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर पप्पू की दुपट्टे से गला कसकर व सर पर ईंट से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त चंद्र किशोर व शांति को पुलिस ने ईंट व दुपट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular