Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज : बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिरी

प्रयागराज : बच्चों से भरी स्कूल वैन गड्ढे में गिरी

प्रयागराज बनारस रोड स्थित फाफामऊ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बच्चों से भरी स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी। सूचना पर पहुंचे बच्चों के अभिभावक इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान अभिभावक सहमे हुए थे।

फाफामऊ के सेंट वीएन पब्लिक स्कूल की मारुति वैन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। वैन में चालक भुट्टो करीब एक दर्जन बच्चों को शनिवार की सुबह रंगपूरा गांव से स्कूल जा रहा था। जैसे वह रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा ही था कि मारुति वैन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग गड्ढे में जाकर बच्चों को मारुति वैन से बाहर निकाला।

हादसे में कोई हताहत नहीं

अभिभावकों का कहना था कि मारुति वैन में अधिक बच्चे बैठने के कारण हादसा हुआ। जहां हादसे में बच्चों को मामूली चोटे आई। घायल बच्चों में अनामिका, लकी यादव, ध्रुव कुमार, आराध्या पांडे, अनुष्का और अंशिका को मामूली चोट आई।प्राथमिक इलाज होने के बाद बच्चों को अभिभावक घर लेकर चले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular