Homeराज्यउत्तर प्रदेशउमेश पाल हत्याकांड : बहन ने की CM योगी से एनकाउंटर की...

उमेश पाल हत्याकांड : बहन ने की CM योगी से एनकाउंटर की अपील

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उमेश पाल हत्याकांड के गुरुवार को तेरह दिन पूरे हो गये है। वही थाना धूमनगंज में स्थायी निवास पर उनके परिवार द्वारा उनकी आत्मा की शांति पूजा की गयी। जहां उमेश पल की बहन सुषमा ने कहा, “हमारे भाई को क्यों मारा और अब बस हम सभी की मुख्यमंत्री से यही अपील है की अतीक अशरफ़ मारा जाये क्योकि जब वो मरेगा तो तभी मेरा भाई को शांति मिलेगी।”

जहां उमेश पाल की 24 फरवरी निर्मम हत्या से उनकी माँ पूरी तरह से टूट गयी है। गुरुवार को जब उनके बेटे के लिए शांति पाठ हो रहा था तब उनकी माँ का बार-बार बस यही कि आखिर उनके बेटे के साथ ऐसा धोखा क्यों हुआ! कहाँ चला गया उनका बेटा।

उमेश पाल के परिवार ने मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुआ कहा है की हमें विश्वास है की बाबा हमारे साथ न्याय जरूर करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular