कांग्रेस नेता Digvijay Singh की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

0
39

मध्य प्रदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की गाड़ी ने बृहस्पतिवार को राजगढ़ में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्‍कर लगने के बाद दिग्विजय सिंह ने ना केवल अपनी गाड़ी को रुकवाया बल्कि खुद घायल को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया।

जहां से उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की स्थिति स्थिर है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।

दोपहर करीब तीन बजे जब वे निकले तो जीरापुर के पास बाइक सवार 20 साल का रामबाबू बागरी, काली फॉर्चुनर में सवार दिग्विजय सिंह की गाड़ी से टकराकर गिर गया। रामबाबू बागरी परोलिया का रहने वाला है। हादसा उस वक्‍त हुआ जब रामबाबू अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here