Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या | Ayodhya2024 में प्रधानमंत्री राम लला की मूर्ति उनके मूल स्थान पर स्थापित...

2024 में प्रधानमंत्री राम लला की मूर्ति उनके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे

अयोध्या में राम मंदिर बनने का कार्य काफी जोरो-शोरो से चल रहा है। जहाँ भक्तजनो को भी काफी बेसब्री से पूरा राम मन्दिर बनकर तैयार हो जाने का इंतज़ार है। वही राम मंदिर से सम्बंधित एक खबर आयी है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अगले साल जनवरी, 2024 के तीसरे वीक में अयोध्या में भगवान राम लला की मूर्ति उनके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।

राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी (Swami Govind Dev Giri) महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि, राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद जोर-शोर से चल रहा है।

कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद रिपोटर्स से कहा कि, “जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लला की मूर्ति उनके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।”

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के करीबी सहायक ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में राज्य विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि, एकनाथ शिंदे 25 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के बाद भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular