गुजरात के सूरत में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने किया सूरत उधना स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा सूरत उधना स्टेशन पर कर्मचारी एवं पी के सिंह के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

0
37

सूरत: गुजरात के सूरत (Surat) में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने सूरत (Surat) उधना स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए पी. के. सिंह ने जानकारी दी कि रेल प्रशासन के मनमाने आदेश से आए दिन कार्यरत कर्मचारियों को जो प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, बड़ी दुख की बात है। आज उसी विषय को लेकर मुंबई मंडल के सभी कर्मचारियों द्वारा उधना स्टेशन क्रू लाबी पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। महासचिव का संदेश है कि प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि इसी तरीके से यदि आप लोगो का रवैया रहा तो इसका परिणाम भुगतने के लिए रेल प्रशासन तैयार रहे। साथ ही कर्मचारियों को एन. एफ .आई. आर के द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई चाहे वे एन. पी.एस.रद्द करने या ओ. पी.एस.लागू करने की हो या निजीकरण का मामला हो या एसेट मोनेटाईजेशन का मामला हो इसका एन. एफ.आई.आर.और उत्तर रेलवे मजदूर संघ इसका सख्त विरोध करता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here