Amarinder Singh Raja: पुलिस की मौजूदगी में अमृतपाल सिंह कैसे हुआ फरार

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

0
14

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को अरेस्ट करने के लिए पूरी पंजाब पुलिस टीम जुटी हुई है। वही अब वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के भागने को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर भी सवाल उठने लगे है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा (Amarinder Singh Raja) ने कहा कि, पुलिस की मौजूदगी में अमृतपाल सिंह कैसे हुआ फरार? यानी अमृतपाल को योजना की जानकारी थी। मुझे पंजाब और केंद्र सरकार दोनों की मंशा पर शक है, इसके पीछे कोई साजिश है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन पंजाब के निर्दोष युवाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here