Covid के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रधानमंत्री करेंगे आज अहम् बैठक

कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच प्रधानमंत्री हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

0
33

कोरोना (Covid) के मामलों को देखते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मीटिंग करेंगे। इस दौरान देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए यह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को अपडेट किए गए आंकड़ों से मालूम चला कि, देश में 1134 नए कोरोनो (Covid) के मामले दर्ज किए गए। मौजूदा वक्त में 7,026 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इस दौरान पांच लोगों की निधन भी हो गयी है। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक मौत की खबर है। देश में दैनिक सकारात्मकता 1.09 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 0.98 परसेंट आंकी गई है।

वही, दूसरी तरफ़ केरल में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Veena George) ने बताया कि, राज्य में मंगलवार को 172 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम जिलों में वायरस के मामले अधिक हैं। राज्य में फिलहाल 1,026 सक्रिय मामले हैं, इनमें 111 लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहाँ सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here