सूरत: प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन ने प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोला कन्याओं का बैंक अकाउंट

0
38

सूरत: गुजरात राज्य के सूरत शहर में मेहंदीपुर बालाजी मन्दिर के हाल में प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन (Preksha Seva Foundation) द्वारा सी.आर.पाटिल के जन्म दिवस पर प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कन्याओं का बैंक अकाउंट खोलकर पास बुक वितरण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं नवसारी लोकसभा के सांसद सी. आर.पाटिल के जन्म दिवस के अवसर पर प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन (Preksha Seva Foundation) द्वारा संचालित “प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना” अंतर्गत कन्याओं का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खोलकर पास बुक वितरण किया गया।

खातों में जमा किया एक हजार रुपया

इसमे गगभग 100 से अधिक कन्याओं का खाता खोला गया। सभी खातों में एक हजार रुपया जमा किया गया। वही पर उपस्थित स्थाई समिति सभ्य रश्मि साबू ने बताया कि पाटिल के जन्म दिवस पर इस प्रकार का कार्यक्रम हमेशा करते है। प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की तरफ से आए दिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सेवा प्रदान किया जाता है। यह सेवा भावी संस्था है। यह हमेशा गरीब विकलांग महिलाओं एवं बच्चों को व्हील चेयर का भी वितरण करते है। हमारी संस्था का लक्ष्य है कि संस्था की तरफ से जितना हो सके उतनी गरीब असहाय लोगों की मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here