Rajasthan: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती के साथ किया गैंगरेप

24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।

0
8
Gangrape

श्रीगंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं इस पूरी घटना में शामिल अन्य दो संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। आरोपी युवकों के द्वारा पीड़िता के साथ न केवल सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। बल्कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डराया धमकाया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद, श्रीगंगानगर के पुलिस अधिकारी परिस देशमुख भी जैतसर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया। 24 घंटे के भीतर 4 बलात्कार के संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया। जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।

श्रीगंगानगर की जैतसर थाना पुलिस ने 4 युवक विनोद नायक, दलीप उर्फ दीपू नायक उर्फ पठान, कुलदीप मेघवाल उर्फ कालूनिवासी और आकाश वाल्मिकी को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, पीड़ित युवती को उसके दो परिचित युवकों के द्वारा गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ मेले में जाने के बहाने बुलाया गया था। जिसके बाद एक युवक युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा तभी वहां अन्य दो आरोपी युवक भी पहुंच गए। जिन्होंने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

इसी बीच एक अन्य आरोपी भी वहां पहुंचा और उसने भी युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके द्वारा भी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के चारों आरोपियों के द्वारा युवती को आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। मामले की जानकारी किसी को भी नहीं देने के लिए दबाव बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here