Homeराज्यउत्तर प्रदेशBijnor: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

Bijnor: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

बिजनौर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मियों को दी। दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

दरअसल बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान में लगी भीषण आग। दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की बड़ी बड़ी लपटे दुकान के बाहर आने लगी जिससे इलाके में सनसनी फेल गयी। उधर मोहल्ले वालों ने दुकान में लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी।

जिसके बाद बिजनौर और नजीबाबाद की दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक को आग लगने से लाखों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दुकान में लगी आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular