Bhopal: 13 साल की बच्ची को नशे की गोली खिलाकर किया रेप

एक आरोपी ने रेप किया. दूसरा आरोपी अपराध में सहयोग करता रहा।

0
34

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कमला नगर मोहल्ले में कक्षा 8 की एक छात्रा को नशे की गोली खिलाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। अधिकारियों के मुताबिक किशोरी के इलाके में रहने वाले दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर टीनशेड की झुग्गी में ले गए और रात में बंधक बनाकर आरोपियो ने उसके साथ हैवानियत की। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म, अपहरण व अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, IIFM के पास मांडवा बस्ती निवासी 13 साल की किशोरी 8वीं में पढ़ती है. बुधवार रात आठ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मोहल्ले से थोड़ी दूर टीनशेड झुग्गी में एक घर पर ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे नशे की गोली खिला दी। इसके बाद उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया। दूसरा आरोपी अपराध में सहयोग करता रहा। देर रात तब जब किशोरी घर नहीं पहुंची, तो परिजन ने कमला नगर में इसकी रिपोर्ट लिखाई।

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह आठ बजे बच्ची घर पहुंची। उसने परिजन को आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here