Hapur: साली को अगवा कर जीजा हुआ फरार

पति को पीड़िता की छोटी बहन पसंद थी। 26 दिसंबर को पति पीड़िता की बहन को अगवा कर फरार हो गया।

0
23

साली संग विवाह रचाने के चक्कर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्स ने अपने साथी के संग मिलकर अपनी पत्नी का आपरेशन के जरिए गर्भाश्य बाहर निकलवा दिया। ताकि, वो माँ ना बन सके। जहाँ पत्नी को घर से निकालने के लिए अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की मांग कर उसे प्रताड़ित किया। इसमें सफल न होने पर आरोपित ने साली को अगवा कर लिया और फरार हो गया।

पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है

मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि, कुछ साल पहले उसकी शादी गांव निजामपुर के रहने वाले संत सिंह के साथ हुई थी।

शादी के बाद पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया था। पुत्री पैदा होने का ताना देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपयों की डिमांड करते हुए। पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कुछ समय पहले पीड़िता गर्भवती हो गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। आरोपितों ने चिकित्सक के साथ साज कर आपरेशन के जरिए पीड़िता का गर्भाश्य बाहर निकलवा दिया।

जीजा को साली पसंद थी

मामले की जानकारी पर पीड़िता से ससुराल पक्ष के लोगों से गर्भाश्य निकलवाने का कारण पूछा। इस पर आरोपितों ने जानबूझकर पीड़िता को बांझ बनवाने की बात बताई थी। उन्होंने बताया कि, पति को पीड़िता की छोटी बहन पसंद है। 26 दिसंबर को पति पीड़िता की बहन को अगवा कर फरार हो गया।

मामले में पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंसाफ के लिए पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि, मामले में संत सिंह, पप्पू, संतलेश, सुंदरी, शीतल और प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच – पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here