Saturday, January 21, 2023
Homeउत्तर प्रदेशहापुड़ | Hapurहापुड़ में दो ट्रेलरों के पलटने से आठ घंटे बाधित रहा यातायात

हापुड़ में दो ट्रेलरों के पलटने से आठ घंटे बाधित रहा यातायात

Hapur News : हापुड़ जिले में एनएच-9 पर शुक्रवार सुबह को जिंदल नगर के पास सर्विस रोड पर उतरते समय दो ट्रेलरों के पलटने से करीब आठ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे पर लम्बे जाम के हालात बने रहे। वाहनों को एक-एक कर निकाला गया, जिसके कारण मुसाफिरों एवं चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार दोपहर दो जेसीबी मशीनों ने ट्रेलरों को हाईवे से उठाकर यातायात को पूरी तरह से सुचारु किया।

राजस्थान के कोट पुतली निवासी भोलाराम ट्रेलर चालक हैं। ट्रक ड्राईवर ने बताया कि वह राजस्थान से ट्रेलर में रोड़ी लेकर हापुड़ जा रहा था। सुबह करीब चार बजे हापुड़ एक्सप्रेसवे (Hapur Expressway) एनएच-9 से जिंदल नगर (Jindal Nagar) के सर्विस रोड पर ट्रेलर को उतारते समय उसके आगे चल रहे एल्युमीनियम की सिल्ली से भरे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते रोड़ी से भरा ट्रेलर पीछे से टकरा गया। हाईवे पर रोड़ी और एल्युमीनियम की सिल्ली बिखर गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताय कि ट्रेलर में चांदी की सिल्ली भरी है। चांदी की सिल्ली से भरे ट्रेलर के पलटने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि सिल्ली एल्युमीनियम की है।

कोतवाली के अतिरिक्त कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेलरों के पलटने से यातायात प्रभावित हुआ था। रात को ही दोनों ट्रेलरों को क्रेन से हाईवे के किनारे कराकर यातायात चालू कराया गया। दोपहर करीब 12 बजे क्रेन से ट्रेलरों को हाईवे से हटवाकर यातायात को पूरी तरह से सुचारु करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular