शातिर युवक ने कक्षा 4 के छात्र को ब्लैकमेल कर 75 हज़ार रुपए ऐंठे

कौशाम्बी जिले में एक शातिर युवक ने चौथी कक्षा की छात्र को चोरी का मोबाइल रखने का आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया. शातिर युवक ने छात्रा को घर में रखने के एवज में उससे 75 हजार रुपये ऐंठ लिए।

0
21
blackmailed a fourth class student

कौशांबी जिले में एक शातिर युवक ने कक्षा 4 के छात्र पर चोरी का मोबाइल रखने का आरोप लगाकर ब्लैकमेल किया। शातिर युवक ने छात्र से घर में रखें 75 हज़ार रुपए ऐंठ लिये । छात्र के मां बाप को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा स्थित नई मियां का पुरवा गांव के रहने वाले मानसिंह का पुत्र कक्षा 4 का छात्र है। उसने एक किपैड वाला मोबाइल खरीदा था। लेकिन कस्बे के रहने वाले एक युवक ने बालक को अपने झांसे में लेते हुए इल्जाम लगाया कि वह उसका मोबाइल है। अगर वह उसको पैसे नहीं देगा तो पुलिस से शिकायत कर जेल भिजवा देंगे।

इस बात से डर कर बालक ने घर में रखें रिश्तेदार के इलाज का 75 हज़ार रुपए युवक को दे दिए। जब रिश्तेदार को इलाज के लिए पैसे भेजना हुआ तो अलमारी में पैसे नही थे। पिता ने बालक से पूछा तो उसने चौकाने वाली बात बताई। जनाकारी होने पर मानसिंह ने इसकी शिकायत पिपरी पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here