Pakistan: इमरान खान ने कहा शहबाज शरीफ पैसों का पुजारी है

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर इमरान खान ने निशाना साधते हुए कहा कि, जब कोई पैसे की पूजा करने वाला किसी विचारधारा या विश्वास की भी परवाह नहीं करता है, तो यह हमारे लिए शर्म की बात है|

0
18

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री शहजाब शरीफ पर हमला बोल दिया है| पूर्व प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ को पैसो का पुजारी बताया| साथ ही पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बारे में कहा कि, पाकिस्तान की खराब माली हालत के लिए बाजवा जवाबदेही हैं।

पाकिस्तान ने भारत के साथ 3 जंग लड़ी

कंगाली की हालत से गुजर रहे पाकिस्तान ने इंडिया से बातचीत की मंशा व्यक्त की थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में एक बातचीत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की निवेदन की थी। साथ ही कहा था कि, पाकिस्तान ने भारत के साथ 3 जंग लड़ी।

इससे पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ। गरीबी, महंगाई बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की अपील पर पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शाहबाज़ शरीफ को आड़े हाथों लिया और उन्हें “पैसों का पुजारी” बताया।

कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष को दफनाने के लिए तैयार हैं

पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर इमरान खान ने हमला बोलते हुए कहा कि, “जब कोई पैसे की पूजा करने वाला किसी विचारधारा या विश्वास की भी परवाह नहीं करता है, तो यह हमारे लिए शर्मनाक बात है।

उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें यह पता नहीं है कि हमारे राष्ट्रपिता ने पाकिस्तान के सपने को हासिल करने के लिए कितना संघर्ष और बलिदान दिया है, लेकिन केवल इंडियन लॉबी का समर्थन पाने के लिए वह (शहबाज शरीफ) कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष को दफनाने के लिए तैयार हैं, जिसमें एक लाख से अधिक कश्मीरियों ने अपनी जान दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here