बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, लहूलुहान हालत में मिला युवक की लाश

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी युवक विशाल उर्फ गोलू (22) का शव लहूलुहान हालत में नजरपुर गांव में पड़ा मिला।

0
31

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के एक गांव में सनसनीखेज वारदात से लोगो में दहशत फैल गई। युवक की लाश दूसरे गांव में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी युवक विशाल उर्फ गोलू (22) का शव लहूलुहान हालत में नजरपुर गांव में पड़ा मिला। विशाल की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई ने गांव नजरपुर निवासी दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव अलावलपुर निवासी कार्तिक शर्मा पुत्र हृदेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे गांव नजरपुर निवासी दो युवक मकान पर आए और उसके भाई विशाल उर्फ गोलू को अपने साथ कहीं ले जाने लगे। उन्होंने ले जाने का कारण पूछा तो आरोपियों ने बताया कि कुछ काम से जा रहे हैं, कुछ देर में वापस आ जाएगें।

रात तक घर नहीं आया युवक

वहीं रात्रि नौ बजे तक विशाल घर वापस नहीं आया। जिसके बाद घरवालों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। तलाश करने निकले तो नजरपुर की ओर से आ रहे चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि गांव नजरपुर निवासी युवकों ने विशाल की हत्या कर दी है। उसका शव गांव नजरपुर में चंदन के घर के सामने पड़ा है।

मृतक के भाई कार्तिक ने तीन को नामजद करते हुए चार पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी मामलो का गहराई से जाँच- पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here