Mandsaur: अपहरण हुए नाबालिग बालक-बालिकाएं

14 वर्षीय नाबालिग बच्चे को दिनांक 22.08.22 को घर से कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था।

0
11

जिला मंदसौर मे अपहरण हुए नाबालिग बालक/बालिकाओं की बरामदगी हेतु श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री गौतम सौलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा थाने के अपराध क्रमाकं 295/22 धारा 363 भादवि में दिनांक 22-08-2022 को अपहरण हुए नाबालिक बालक को दस्तयाब किया गया।

बीते साल अगस्त माह में 22 तारीख को फरियादी ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया कि उसके 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र को दिनांक 22.08.22 को घर से कोई अज्ञात बदमाश मेरे नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 295/22 धारा 363, भादवि. का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित कर, अपह्त बालक कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई SOP में दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालक की पतारसी की गई। इसी तारतम्य में दिनांक 07.01.2023 को अपह्त बालक को सांवलिया जी मंदिर मण्डफिया से दस्तयाब किया गया।

प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार, सउनि नरेन्द्र मकवाना , प्र.आर. 301 रशीद पठान, आर.179 नवनीत उपाध्याय, आर 67 उमंग शर्मा, आर 804 विक्रम पाटीदार, आर 556 पप्पुसिंह, आर 295 राकेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here