गणतंत्र दिवस पर कोविड-19 के खिलाफ एक और हथियार तैयार

26 जनवरी के अवसर पर देश की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च हो गई है।

0
29

26 जनवरी के अवसर पर देश की पहली इंट्रानेजल Covid-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च किया है । इसे स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है।

बीते दिन शनिवार को कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक कृष्णा एला ने गणतंत्र दिवस ( Republic Day) के मौके पर इसकी लॉन्चिंग को लेकर घोषणा की थी। गौरतलब है कि, वित्तीय वर्ष दिसंबर में भारत बायोटेक ने ऐलान किया था कि वह इस वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी।

इस नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया है। भारत बायोटेक ने ही Covid-19 की पहली स्वदेशी वैक्सीन को-वैक्सिन भी तैयार की थी। भारत बायोटेक ने नाक से दी जाने वाली इस नेजल वैक्सीन का नाम “iNCOVACC” रखा है। पहले इस वैक्सीन का नाम BBV154 था। इस वैक्सीन को नाक के जरिए बॉडी में पहुंचाया जाता है। बॉडी में जाते ही यह वैक्सीन कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक कर देती है।

बता दें कि, भारत बायोटेक ने डीजीसीआई से इंट्रानैजल हेट्रोलॉगस बूस्टर के लिए बाजार प्राधिकरण के लिए भी आवेदन किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बूस्टर के रूप में इस वैक्सीन को दिया जाएगा। हर एक व्यक्ति को इसके चार ड्रॉप्स दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here