रेलवे ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर तीन दिवसीय अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन

रेल संस्थान शामगढ़ के तत्वाधान में 26 जनवरी के शुभ अवसर पर अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है|

0
20

Shamgarh: रेल संस्थान शामगढ़ के तत्वाधान में 26 जनवरी के शुभ अवसर पर अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है| जिसकी तैयारी काफी समय से जोरो- शोरो से हो रहा है | जहा कल यानि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को यह आयोजन होगा| रेल संस्थान सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि, इस क्रिकेट प्रतियोगिता में रोहलखुर्द से झालावाड़ रोड़ तक कि रेलवे की 12 टीमें भाग लेंगी|

जिसका समापन 28 जनवरी को होगा एवं रेलवे कर्मचारियों के बच्चे जो पिछले वर्ष कक्षा दसवीं तथा कक्षा12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रथम दो बच्चों को ( अंकसूची के आधार पर ) रेल संस्थान के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा| इसके साथ-साथ रेलवे कर्मचारी के बच्चों के लिए चित्रकला, मेहंदी, चम्मच रेस तथा अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा| जहा सभी बच्चे अपना- अपना हुनर दिखाएंगे| इस प्रतियोगिता में भाग लिए हुए बच्चो को सम्मानित भी किया जायेगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here