कमरे से आ रही थी बदबू, दरवाजा खोलकर देखा तो मिला युवक का शव

औरैया में एक ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। कमरे से बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

0
19

उत्तर प्रदेश के औरैया में रहस्यमय तरीके से कमरे में बंद एक युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खोला तो चारपाई पर मृत व्यक्ति पड़ा मिला। जैसे ही शव उनके कब्जे में आया, उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक, मृतक व्यक्ति के माता-पिता का निधन पहले ही हो गया था वह घर में अकेला रहता था।

पड़ोसियों का कहना है कि मृतक महावीर ट्रक ड्राइवर था और अकेला ही रहता था। 19 नंबर आवास से आसपास के लोगों को दुर्गंध आई। पीछे बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो महावीर (42) का शव चारपाई पर पड़ा दिखाई दिया। पड़ोसियों के काफी आवाजें देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि मृतक का आधार कार्ड इसी घर के पते पर बना हुआ था। लेकिन वह जालौन का रहने वाला था। उसके कुछ रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शव पर किसी तहर के कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महावीर ट्रक ड्राइवर था। पर कुछ समय से काम पर नहीं जा रहा था। ज्यादा किसी से बात भी नहीं कर रहा था। अचानक उसकी मौत होने से हर कोई हैरान है और यही चर्चा हो रही है कि उसकी मौत क्यों और कैसे हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here