Shamgarh: नई गठित नगर परिषद के सदस्यों एवं अध्यक्ष के द्वारा इस बार गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम से मनाया जायेगा| मुख्य समारोह गांधी चौक बस स्टैंड शामगढ़ पर आयोजित किया जाएगा जो सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगा l
सुबह 8:00 बजे गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रगान एवं उसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश वाचन किया जाएगा l नगर परिषद शामगढ़ द्वारा इस बार एक नई शुरुआत की गई है| उसके बाद गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा एवं पुरस्कार वितरण किया जायेगा|
ध्वजारोहण नगर की प्रथम नागरिक एवं अध्यक्षा श्रीमती कविता नरेंद्र यादव द्वारा संपन्न होगा| जो कि सभापति सिद्धार्थ जोशी, कृष्णा नवीन फरकिया, दिलीप वधवा, सीता दीपक जांगड़े, सिंटू धामोनया, सीएमओ संजय श्रीवास्तव एवं पार्षद गण विनोद बाई गोपाल पटेल, माधुरी पवन पांडे ,सुनयना सोनू जायसवाल पंकज मुजावदिया ,अनिल खन्ना राधा गोपाल दास नंदवानी, तौशीफ अंजुम आरिफ बेग एवं फारुख मेव की उपस्थिति में इस गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l गणतंत्र दिवस पर नगर के मुख्य मार्ग ढेर सरे तिरंके लगाए गए है| जो दिखने में काफी आकर्षक लग रहा है| इसी के साथ ही शासकीय भवनों पर भी तिरंगे लगाए गए है|




















