रामभद्राचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा – लग रहा सठिया गए है, उनकी बुद्धि काम नहीं कर रही

रामभद्राचार्य ने बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा- धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था।

0
20

पद्म विभूषण रामभद्राचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को श्रीराम चरित मानस पर टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) सठिया गए हैं। अब उनकी बुद्धि कार्य करना बंद कर दी है। श्रीरामचरित मानस की विभिन्न चौपाइयों पर सवाल उठाने और इस ग्रंथ को प्रतिबंधित करने वाली मांग पर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। वहीं श्रीरामचरित मानस में संशोधन करने के आरोप पर मानस ममर्ज्ञ और तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट रामभद्राचार्य ने कहा कि, वह 20 बार कह चुके हैं कि उन्होंने कभी संशोधन किया ही नहीं।

उन्होंने संबंधित सवाल उठाने वालों को भी कटघरे में खड़ा किया । कहा कि, पूछने वाले मूर्खों को संशोधन और संपादन का अंतर समझ लेना चाहिए। अब उन्हें यह अंतर नहीं समझ आ रहा तो वह क्या कर सकते हैं? उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुकदमा भी चला, लेकिन आरोप खारिज हो गए। अखाड़ा परिषद और राम जन्मभूमि न्यास द्वारा इस संबंध में आपत्ति जताने पर उन्होंने कहा कि वो लोग मूर्ख हैं। उन्होंने आगे कहा कि रामजन्म भूमि न्यास ने आपत्ति नहीं की थी, बल्कि अखाड़ा परिषद ने किया था। इन आपत्तियों को लेकर सभी मुकदमों का निर्णय उनके पक्ष में आया है।

बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया

रामभद्राचार्य ने बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था। इसके बाद से ही राष्ट्र विरोधी तत्व एक्टिव हो गए। राम भद्राचार्य ने भी हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया्। उन्होंने कहा कि, भगवान जाने ये कब होगा, लेकिन हमें यत्न तो करते रहना होगा। बता दें कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय विवादों से घिरे हुए है। उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने और पाखंड रचने का आरोप है।

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य ने कहा कि, पाक अधिकृत कश्मीर को वापस इंडिया में मिलने के लिए उन्होंने हाल ही में राजस्थान के सालासर में 1008 कुंडीय हनुमान महा यज्ञ का आयोजन किया था। यह यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अब उन्हें आशा है कि जल्द ही पीओके (POK) इण्डिया में मिल जाएगा। इसके लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, देश में और देश के बाहर बैठे राष्ट्र विरोधी तत्व कमजोर पड़ने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here