मंदसौर एवं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन में हुआ बदलाव

भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया द्वारा मंदसौर एवं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन में बदलाव किया गया है l

0
50

भाजपा (BJP) जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया द्वारा मंदसौर एवं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन में बदलाव किया गया हैl भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मंडल अध्यक्ष का पद विधायक के बाद दूसरा सबसे ताकतवर नेता का माना जाता हैl शामगढ़ में धीरज संघवी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया हैl वही सुवासरा में मंडल अध्यक्ष का प्रभार नेपाल सिंह चौहान को दिया गया हैl सीतामऊ में लाल सिंह देवड़ा तो दलोदा में विकास सुराना को मंडल अध्यक्ष का दायित्व भाजपा संगठन द्वारा दिया गयाl

चुनाव के पूर्व मंडल अध्यक्ष में परिवर्तन भाजपा के लिए सकारात्मक देखा जा रहा हैl पूर्व मंडल अध्यक्षों के खिलाफ उपजे असंतोष सोशल मीडिया पर खुल कर दिखाई दे रहा हैl नवीन मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी के समर्थकों द्वारा उनके व्यवसायिक संस्थान के सामने एवं अन्य जगह जमकर आतिशबाजी की जा रही है तथा मित्रों द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला लगातार जारी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here