सुवासरा पुलिस टीम को टाप-10 लिस्टेड फरार आरोपी को पकड़ने मे मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे टाप-10 लिस्टेड वारंटीयो के 'घर पकड़ हेतु' अभियान चलाया जा रहा है।

0
19

वर्तमान समय मे पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया के द्वारा जिले मे टाप-10 लिस्टेड वारंटीयो के ‘घर पकड़ हेतु’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ, सुश्री निकिता सिंह, एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे श्री शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी सुवासरा के द्वारा थाना स्तर पर वारंटियो की धरपकड़ हेतु टीमो का गठन किया गया। जिसमे श्री शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व मे श्री विकास गेहलोत को सफलता मिली है।

न्यायालय सीतामऊ के द्वारा प्रकरण क्र. 238/2013 अपराध क्रमांक 97/2012 धारा 457,380 भादवि में दिनांक 28-06-2022 को नकबजनी मे आरोपी कृपाल सिंह पिता रतनसिंह सोंधिया निवासी आम्बा थाना सुवासरा की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त प्रकरण करीब 11 वर्षो से न्यायालय मे लंबीत था। जो उक्त प्रकरण मे फरार आरोपी को चिन्हीत कर टाप-10 की सूची में रखा गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किए गए। जिन्हे काफी समय से पुलिस की टीम ढूँढ रही थी| जहा 24 जनवरी को आरोपी कृपाल सिंह को थाना प्रभारी सुवासरा व उनकी टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है| गिरफ़्तारी के बाद माननीय न्यायालय पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here