Priya’s Death Case: आया नया मोड़, की-पैड मोबाइल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

लखनऊ के एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।

0
14

Lucknow: एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर (Priya Rathore) की मौत के मामले में परिजनों ने एक अहम जानकारी दी है। प्रिया के पास एक की-पैड वाला मोबाइल था। इसमें केवल इनकमिंग की सुविधा थी। प्रिया के पिता ने उसे ये मोबाइल इसलिए दिया था, जिससे पता चल सके कि प्रिया हॉस्टल पहुंच गई है। फिलहाल मोबाइल परिजनों के पास है। अगर इस नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जाएं तो शायद कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

20 जनवरी की रात हॉस्टल में हुई थी प्रिया की मौत

उधर फोरेंसिक टीम दोबारा से घटनास्थल की जांच करने की तैयारी कर रही है। कई तथ्य अस्पष्ट हैं, इसलिए उनको स्पष्ट करने के लिए टीम फिर से छानबीन करने स्कूल जाएगी। बता दे कि, जालौन के रहने वाले जसराम राठौर (Jasram Rathore) की बेटी एसआर स्कूल (SR School) से आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। वह स्कूल के हॉस्टल में रहती थी।

20 जनवरी की रात हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके इसके मौत की खबर प्रिया के परिवार वालो को दिया गया| जहाँ परिजनों ने अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। ये भी आरोप लगाया था कि, स्कूल प्रशासन बार-बार बयान बदल रहा है। मामले को डायवर्ट किया जा रहा है।

प्रिया के पास एक की-पैड वाला मोबाइल था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्बरता की पुष्टि हुई। जसराम राठौर ने बताया कि 19 जनवरी को जब प्रिया छुट्टी से वापस हॉस्टल पहुंची थी। तब उसके पास एक की-पैड वाला मोबाइल था। जब वह हॉस्टल में दाखिल हो गई थी तब फोन पर बात हुई थी। उसी दौरान वह मोबाइल वार्डन को सौप दिया गया था। जसराम राठौर का कहना है कि शायद इस मोबाइल नंबर से पुख्ता सुराग मिल सके।

जसराम राठौर ने बताया कि, एक दिन मीडिया में खबर थी कि कोई व्हाट्सएप चैट प्रिया के मोबाइल में मिली है। इसमें उसने खुद परेशान होने की बात लिखी थी। जयराम का कहना है कि जब प्रिया के पास मल्टीमीडिया मोबाइल ही नहीं था तो वह चैट कैसे करती। जो मोबाइल था उसमें आउटगोइंग भी नहीं थी। ऐसे में उससे कॉल व मैसेज करना भी संभव नहीं है।

जसराम- पुलिस ने अब तक कोई खास कार्रवाई नहीं की है

प्रिया के पिता का कहना है कि, पुलिस ने अब तक कोई खास कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को उन्होंने पुलिस से संपर्क कर केस बारे में जानकारी ली तो विवेचक ने व्यस्त होने की बात कही। जसराम राठौर का कहना है कि अब वह शहर आकर अफसरों से मिलेंगे। आशंका है कि कहीं कोई दबाव तो नहीं है, जिस वजह से पुलिस ढीलापन दिखा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here