इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (27 जनवरी) रांची में खेला जाएगा। यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा, इस बात की खबर कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने एक दिन पहले ही कर दी थी।
साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘पृथ्वी शॉ को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुरुवार को कहा कि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ पर तरजीह मिलेगी जिन्होंने टीम में वापसी की है। वनडे में शुभनम गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनका चयन तय है।’
शुभनम गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरे शतक समेत तीन शतक लगाए गिल और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले टी20 से पूर्व कहा कि, “शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह पारी की शुरुआत करेंगे।”
बात करे न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल होने वाले क्रिकेटरों की तो, जिसमे भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार। भारतीय टीम बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में खेला जायेगा। वही दूसरा टी20 मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ में और तीसरा टी20 मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जायेगा।




















